सहारनपुर। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में शनिवार को सैनिक बंधुओं की बैठक का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने सैनिकों के आश्रितों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी पीके पांडेय ने की। बैठक में सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्या पर विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने सैनिकों के कार्यों की सराहना की और उनके बलिदान को याद किया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। समर सिंह, राजेश पुंडीर, हरबीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, शकील बानो, मेनपाल, रचना देवी, बृजमोहिनी सहित दर्जनों सैनिकों के परिवार के लोग मौजूद रहे।