प्रदीप जिलाध्यक्ष और शोभराम बने संरक्षक
सहारनपुर। ट्यूबवेल टेक्निकल इंपलाइज एसोसिएशन की ओर से सिंचाई विभाग की नई कार्यकारिणी का गठन किया। अंबाला रोड स्थित मेघछप्पर में हुई बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृज भूषण लाल ने की गई। इसमें प्रदीप कुमार त्यागी को जिलाध्यक्ष, शोभराम सैनी को संरक्षक, अशोक कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय कुमार मलिक को सचिव, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार संप्रेक्षक मनोनीत किया गया। अशोक कुमार, संजीव कुमार, अभिषेक, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, साधूराम, राकेश कांबोज, विक्रम, प्रताप सिंह, शोभराम, जियाउर्रहमारन, राकेश कुमार, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, नरेश कुमार, सुशील कुमार, सुंदरपाल, रामबीर सैनी मौजूद रहे।