सुशील गुप्ता बने अध्यक्ष
सहारनपुर। नेशनल यूनियन डाक कर्मचारी ग्रुप सी की कार्यकारिणी का रविवार को चयन किया गया। इसमें सुशील कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और निखिल रस्तोगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। रविवार को घंटाघर स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की देख रेख में हुए गठन में हरगुलाल, मेघराज और उदय सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। मंडलीय सचिव कबूल चंद, सहायक सचिव विजयपाल, सहायक कोषाध्यक्ष मोतीराम, संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह रावत को बनाया गया है। राज कमल ऑडिटर और रामकुमार एवं एनएस रावत को संरक्षक बनाया गया है। कार्यकारिणी में सुरेंद्र कुमार, प्रीतम सिंह, बालेश कुमार, परितोष कुमार, ईश्वरचंद, सुरेंद्र सिंह, रघुनाथ, नितिशा, शिवानी सैनी आदि शामिल किए गए हैं।
महाराजा अग्रसेन की आरती कर माल्यार्पण किया
सहारनपुर। वैश्य अग्रवाल समन्वय समिति की ओर से रविवार को महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराजा की आरती एवं माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षद ज्योति अग्रवाल और संजय गर्ग का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि विपिन अग्रवाल रहे। कुसुम अग्रवाल, सौरभ गर्ग, आशु अग्रवाल, मुकेश गोयल, शुभम गोयल, आशु अग्रवाल, अंकुश, बिजेंद्र, बबीता अग्रवाल, नीलम गोयल आदि रहे।