फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं ने सहारनपुर को फिर बनाया नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव में भी मतदान प्रतिशत में सहारनपुर नंबर वन रहा है। प्रदेश के 16 नगर निगमों में सर्वाधिक मतदान नगर निगम सहारनपुर में 63.57 प्रतिशत हुआ है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी जनपद प्रथम स्थान पर रहा था। सहारनपुर के लोगों ने जोश के साथ मतदान कर पूरे देश और प्रदेश की जनता को मतदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद पहली बार चुनाव हुआ। बुधवार को हुए मतदान में झमाझम वोटों की बारिश कर मतदाताओं ने सहारनपुर को पहला स्थान दिलाया। मतदाताओं ने पहली बार मेयर चुनने के लिए पूरा जोश दिखाकर यह उपलब्धि दर्ज की। पूरे जनपद का मत प्रतिशत भी 78.57 प्रतिशत रहा, जो प्रदेश के अन्य जनपदों के मुकाबले सर्वाधिक है। सहारनपुर के लोग हर बार मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी मतदाताओं ने सर्वाधिक मतदान कर जनपद का नाम रोशन किया था। निकाय चुनाव में भी लोगों ने सबसे ज्यादा मतदान कर देश और प्रदेश की जनता को मतदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया है। खास बात यह है कि इस बार मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा कोई बड़ा अभियान नहीं चलाया गया। इसके बावजूद भी मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में स्कूल, कॉलेजों, गली-मोहल्लों, गांव, कस्बों और विभिन्न संस्थानों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया था, लेकिन इस बार मतदाताओं ने खुद घरों से निकलकर जमकर वोट किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सहारनपुर के लोगों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

--------------------------------------------
प्रदेश के नगर निगमों में चुनाव का प्रतिशत
नगर निगम-सहारनपुर 63.57
नगर निगम-फिरोजाबाद 55.82
नगर निगम-झांसी 52.07
नगर निगम-बरेली 45.00
नगर निगम-मुरादाबाद 41.82
नगर निगम-अलीगढ़ 49.51
नगर निगम-गाजियाबाद 41.74
नगर निगम-लखनऊ 38.6
नगर निगम-वाराणसी 43.8
नगर निगम-आगरा 40.06
नगर निगम-कानपुर 44.28
नगर निगम-अयोध्या 49.98
नगर निगम-मेरठ 47.88
नगर निगम-इलाहाबाद 30.47
नगर निगम-मथुरा 41.36
नगर निगम-गोरखपुर 35.62
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें