फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित घर पहुंचें - एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने यातायात माह का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा वाहन चालकों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके यातायात माह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना है, क्योंकि यातायात पुलिस प्रबंधन का मुख्य अंग है। इससे जुड़ी हुई सभी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के साथ ही यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना भी यातायात माह का लक्ष्य है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि जिस तरह वह अपने माता-पिता से जिद कर वस्तु हासिल करते हैं, उसी तरह वह अपने अभिभावकों से यातायात के नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने तथा दुपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, सीट बेल्ट बांधने की भी जिद करें तथा अपने अभिभावकों से यातायात के नियमों का पालन कराने का काम करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी लाई जा सके। यातायात का नियमों का पालन करें और सुरक्षित घर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर, सहायक पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार दास, पुलिस उपाधीक्षक यातायात ब्रह्मपाल सिंह, सीओ द्वितीय मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सदर कौशलेंद्र सिंह, सीओ बेहट इंदु सिद्धार्थ, एफएसओ तेजवीर सिंह, यातायात प्रभारी तेजप्रताप सिंह, प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान, महासचिव सुधीर जोशी, विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राएं व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एसएसपी ने पुलिस लाइन से शहर के विभिन्न स्कूलों रेनबो स्कूल, डीपीएस, सरस्वती विहार व पाइनवुड के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों से आम जनता को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कलक्ट्रेट, दीवानी कचहरी तथा घंटाघर चौक होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें