श्री साईंनाथ का 99वां महासमाधि दिवस मनाया
सहारनपुर। विजय दशमी पर्व पर श्री साईंनाथ का 99वां महासमाधि दिवस पूजन कर मनाया गया।
श्री साईं परिवार संस्था द्वारा दाल मंडी पुल स्थित श्री भैरव-शनिदेव मंदिर में स्थापित श्री साईं बाबा की प्रतिमा का जीर्णोद्घार कर कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष पुनीत चौहान ने कहा कि आज के दिन श्री साईंनाथ बाबा ने दोपहर ढाई बजे शिरडी में अपने शरीर का त्याग किया था। उन्होंने अपनी समाधि से दो वर्ष पूर्व ही इस बात को इंगित कर दिया था कि विजय दशमी का दिन ही समाधि के लिए उपयुक्त है। इस मौके पर श्री साईंनाथ आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित गौरव, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, सचिन त्यागी, पावस सपरा, अश्वनी कश्यप, सचिन पुरी, मनोज सैनी, पंडित दिनेश कौशिक, पंडित मनोज कौशिक, गौरव, दीपक, जितेन सचदेवा, मनीष शर्मा, प्रवेध धवन, राजकुमार, नीशू तनेजा मौजूद रहे।