फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चेकिंग करते गिरे सीटीआई, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेन में टिकट चेकिंग करके के दौरान पिलखनी के निकट टिकट उप मुख्य निरीक्षक विजय लांबा गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने विजय लांबा को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे टिकट उप मुख्य निरीक्षक विजय लांबा जम्मू से कोलकाता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस में सहारनपुर की आ रही थी। यमुनानगर से सहारनपुर आते समय सुबह लगभग 6 बजे पिलखनी के निकट अचानक विजय लांबा का पैर फिसल गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर उनके साथियों अवतार सिंह, दिनेश कुमार, हेमंत कुमार, महावीर ने उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें निजी नर्सिंग होम के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें