देवबंद (सहारनपुर)। शंभू दयाल ग्लोबल स्कूल गाजियाबाद में हुई चार दिवसीय नार्थ जोन फर्स्ट जूडो प्रतियोगिता में सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं।
संस्था के प्रबंधक हरिप्रसाद सैनी व प्रधानाचार्य रूपेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 550 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 11वीं कक्षा की छात्रा वर्षा सैनी ने अंडर-17 के 55 किलो भार वर्ग में एसडी लॉर्ड महावीरा एकेडमी और सरस्वती स्कूल के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए रजत पदक पर हासिल किया। इसके अलावा अंडर-11 के 30 किलो भारवर्ग में तुषार सैनी और 40 किलो भारवर्ग में निखिल त्यागी में कांस्य पदक जीतकर देवबंद क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रजत पदक विजेता खिलाड़ी वर्षा सैनी का सीबीएसई की नेशनल जूडो प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया गया। जो आगामी आई से 12 नवंबर तक सिकंदराबाद (तेलंगाना) के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी। मंगलवार को पदक लेकर लौटे सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।