फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती के लिए गुणकारी है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश खेती के लिए बेहद गुणकारी साबित होगी। इससे जहां धान की फसल को इसका लाभ होगा, वहीं यह बारिश सरसों, आलू और रबी की सब्जियों की बुवाई के लिए फायदेमंद होगी। गन्ना सहित अन्य फसलों के लिए भी यह बरसात लाभकारी रहेगी।
विज्ञापन

काफी अंतराल के बाद शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान, गन्ना सहित अन्य फसलों को इस समय पानी की काफी आवश्यकता होती है। धान में इस समय दाना बन रहा है। जिन स्थानों पर धान की फसल में पानी देने की व्यवस्था ठीक नहीं है वहां इसकी उत्पादकता प्रभावित होती है। काफी दिनों से बारिश नहीं होने से खेती इस समय पानी मांग रही थी। किसान धान, गन्ना, सब्जियों आदि की फसलों में पानी देने में जुटे थे। शुक्रवार को हुई बारिश से फसलों को खासा फायदा होगा। उप निदेशक कृषि राजीव कुमार और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि इस समय हो रही बारिश खेती के लिए वरदान साबित होगी। धान और गन्ने की फसल की जहां पानी की आवश्यकता पूरी हो जाएगी वहीं सरसों, आलू और रबी की सब्जियों की बुवाई के लिए पर्याप्त नमी भी उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें