फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत सुनाकर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मेला गुघाल के कार्यक्रमों की श्रृंखला रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन जनप्रिय सामाजिक संगठन कला मंच द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अध्यक्ष पाशा खान ने नाते-ए-पाक से की। मो. आसिफ ने व मो. आरिफ ने जिस गली में तेरा घर ना हो बालमा गीत पेश किया। कहकशा, मुस्तकीम अंसारी, मेहरबान अली ने भी गीत सुनाए। पुरस्कार वितरण कर रहे अशोक पोसवाल एडवोकेट ने पाशा खान को सम्मानित किया। शमा रोशन राव असल गांधी, उद्घाटन मेहरबान अली, अध्यक्षता साहब सिंह पुंडीर ने की। मुख्य अतिथि एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने राकेश राणा को बेहतरीन प्रस्तुति देने पर सम्मानित किया। इस दौरान नवाज, गुलशन, मुस्तकीम अंसारी, नेहा गुंबर, काजल, रेशमा, दानिश, हैदल अली, डा. सपना सिंह, जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो समाचार
विचार गोष्ठी में सांसद को सौंपा मांग पत्र
सहारनपुर। भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन क्लास-3 के 14 वें अखिल भारतीय अधिवेशन के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और समस्याओं पर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार ने की। मुख्य अतिथि सांसद राघव लखनपाल शर्मा को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह, शिवाकांत मिश्रा, सुंगधी मिश्रा, सतीश कुमार, कपिल वर्मा, संदीप कुमार, वीर कुमार जैन, बलवीर सिंह, मुकेश बाबू आदि मौजूद रहे।

भगवान हरते हैं भक्तों के कष्ट
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर महादेव सिद्घपीठ मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास जसवंत शास्त्री ने कहा कि जब-जब भक्तों पर कष्ट आए हैं, तब-तब भगवान ने विभिन्न रूप धारण कर कष्टों का निवारण किया और दुष्टों संहार किया। इस दौरान प्रदीप धमीजा, राधा रानी, अक्षय कुमार, कुलदीप, संजय माहेश्वरी, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पौधरोपण किया
सहारनपुर। नागरिक सुरक्षा कोर के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि चीफ वार्डन राजेश की देखरेख में वार्डन पोस्ट तीन के पंजाबी बाग व हकीकत नगर में पौधरोपण किया गया। चीफ वार्डन ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में अहम भूमिका रखते हैं और प्रदूषण को काम करते हैं। इस दौरान मो. यूनुस, नवीन सैनी, रेखा शर्मा, अजय शर्मा, डा. राजवीर, मनोज चौधरी, रेणू धीमान, शिवांस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें