फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम बिशनपुर की महिलाओं ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बावजूद राशन नहीं दे रहा डीलर
विज्ञापन

सहारनपुर। राशन डीलर पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सोमवार को बिशनपुर दराकोटतला की महिलाओं ने जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी राशन डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वह राशन भी नहीं दे रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि डीलर को अधिकारियों का संरक्षण मिला हुआ। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने डीएम से उसकी दुकान को निरस्त कराने की मांग की। इस दौरान अमरवती, पिंकी, नेहा, उषा, अनीता, रेखा, सुनहरी, शिक्षा, पूनम आदि रहीं।
विज्ञापन

सेमीनार का आयोजन
सहारनपुर। दी इंस्टीट्यूट ऑफ एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सहारनपुर ब्रांच की ओर से आयोजित सेमीनार में विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए गए। मुंबई से आए सीए दुुर्गेश सिंह का सीए आशीष गर्ग, सीए विकास अरोड़ा, सीए संदीप मित्तल आदि ने स्वागत किया। सीए दुर्गेश सिंह ने सीए विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए। दीपक शर्मा, चरनजीत सिंह, सन्नी जैन आदि ने भी विचार रखे। सुरेश लोगानी, अंकिता तलवार, प्रतीक शर्मा, शीनम गिल्होत्रा, प्रीति गौतम, ललित वधावन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें