फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 111 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस 111 शिकायतें आईं। समस्याओं के जल्द समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर तहसील में सुबह से ही फरियादियों की गहमागहमी रही। अधिकारियों के पास विभिन्न विभागों से संबंधित लोगों की 111 शिकायतें आईं। इनमें मुख्य रूप से पुलिस विभाग से संबंधित 21, विकास कार्यों को लेकर 22, राजस्व संबंधी 20, विद्युत निगम की 14 शिकायतें आईं। इसके अलावा नपगर निगम आदि की भी शिकायतें थीं। इस पर अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का समाधान शीघ्र कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर संगीता, सीओ सदर शैलेंद्र कुमार, तहसीलदार सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें