फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद हो सका डीलर का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गांव बंदाहेड़ी में सात साल बाद कोटा बहाल होने से ग्रामवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है। हालांकि खुली बैठक में हुए चुनाव के बाद ही कोटा आवंटन हो सका। राजपाल सिंह को बहुमत के आधार पर कोटा आवंटित कर दिया गया। बन्दाहेडी के प्राइमरी स्कूल में आहूत खुली बैठक एडीओ पंचायत रमेश चंद सैनी की देखरेख और ग्राम प्रधान ओमवीर उर्फ बबलेश की अध्यक्षता में आहूत की गई। इसमें सचिव अनुज कुमार द्वारा पूर्व घोषित एजेंडे के अनुसार गांव के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की नियुक्ति की घोषणा करते हुए नाम आमंत्रित किए गए। तीन व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित होने पर हाथ उठवाकर मतदान करवाया गया। इसमें राजपाल सिंह पुत्र उद्यल सिंह के पक्ष में 165, सोनू पुत्र धीर सिंह के पक्ष में 162 और प्रवीण पुत्र इलम सिंह के पक्ष में 30 लोगों ने समर्थन व्यक्त किया। उसके बाद बहुमत के आधार पर राजपाल सिंह पुत्र उद्यल सिंह के पक्ष में प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए उसे डीलर घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें