फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन श्रद्धालुओं ने किया श्रीजी का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जैन समाज के दशलक्षण पर्व पर दूसरे दिन श्रद्धालुओं द्वारा श्रीजी का जलाभिषेक किया गया। विधि विधान से की गई पूजा अर्चना में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान की पूजा प्रक्षाल कर शांति धारा की गई। श्री आदिनाथ भगवान को कुल 48 अर्घ्य चढ़ाये गए। आचार्य श्री 108 भारत भूषण महाराज के द्वारा सोलकरण पूजा, पंचमेरु पूजा, नंदीश्वर दीप पूजा, दशलक्षण पूजा विशेष रूप से की गई। इस अवसर पर आचार्य श्री 108 भारत भूषण महाराज ने कहा कि दशलक्षण पर्व दस धर्मों का दूसरा धर्म उत्तम मार्दव धर्म है। महाराज श्री ने मार्दव धर्म के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर भूपेंद्र जैन, सपन जैन, अभिषेक जैन, जिनेंद्र जैन, विनीत जैन, पंकज जैन, विजय जैन, वीरेश जैन, राकेश जैन, अप्पू, मनीष जैन, नवीन, आर्जव, प्रवीन, धुव्र, डा राजेश जैन, प्रवीन जैन, शुभम जैन, मामचंद जैन, अंकित, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें