फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और जब कमिश्नर बन गए टीचर, बच्चों को पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कमिश्नर दीपक अग्रवाल बुधवार को शिक्षक के रूप में नजर आए। उन्होंने अपने गोद लिए गांव मल्हीपुर के सरकारी स्कूल पहुंचकर बच्चों की क्लास ली। बाकायदा बोर्ड पर चाक चलाकर बच्चों से सवाल किए। उन्होंने बच्चों के ज्ञान के स्तर को भी परखा। इस दौरान स्कूल स्टाफ की सांसें अटकी रहीं।
विज्ञापन

दरअसल, मल्हीपुर गांव कमिश्नर का गोद लिया हुआ है। कुछ ही दिन पहले कमिश्नर ने गांव में खुली बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं जानी थीं। अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए थे। मगर बुधवार को कमिश्नर ठीक पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे मल्हीपुर के सरकारी स्कूल पहुंचे। स्कूल के बाहर कमिश्नर की गाड़ी रुकते ही स्कूल स्टाफ सहम गया। कमिश्नर ने अलग-अलग क्लास में जाकर बच्चों से न केवल बात की, बल्कि चाक उठाकर पढ़ाया भी। बच्चों द्वारा सवालों के जवाब न देने पर कमिश्नर ने बड़ी शालीनता से खुद जवाब भी दिए। कुछ ही पल में बच्चे कमिश्नर के साथ एक दोस्त की तरह सामान्य हो गए। कमिश्नर के स्कूल में रहने तक शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।

टैलेंट हंट में दिखी प्रतिभा
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के शिक्षा विभाग में बुधवार को बीएड के छात्रों ने टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किया। शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने नृत्य और गायन की बेजोड़ प्रस्तुति दी। इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय, डा. संजीव तोमर, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. नीता कौशिक, डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, शिवांगी, शशांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें