फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक पर बनाए जा रहे अंडर पास के दौरान हाईटेंशन लाईन का केबिल कट गया। इससे आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने पावर कार्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेताया कि यदि दो दिन के भीतर आपूर्ति का चालू नहीं की गई तो वह विभाग के अधिकारियों को बंधक बना लेंगे।
गांव भांकला के पास रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक पर अंडर पास बनाया जा रहा है। जहां पर अंडर पास बनाया जा रहा है वहां ट्रैक के नीचे से हाईटेंशन लाईन का पाईप गुजर रहा था। इसे हटाने के लिए रेलवे विभाग ने तीन माह पूर्व पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों को लिखित में सूचना दी थी उस समय तो विद्युत विभाग ने अस्थायी तौर पर व्यवस्था कर दी थी परंतु लाईन को अन्य जगह पर नहीं बनाया गया था। अब तीन दिन से एचटी लाईन को रेलवे विभाग ने पूर्ण रूप से हटा दिया है, जिससे गांव जंधेडा, मोहपुरगाडा, भांकला, दीपाखेडी, मनानी और मनानी देहली रोड की सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीण प्रदुम्मन शर्मा, एडवोकेट श्याम सिंह, नाथी राम, ग्राम प्रधान तरशपाल, दीपक, संदीप, पप्पु, सुनील कुमार, ईश्वर सिंह, विक्रम सिंह, रमेश कुमार, रोहताश, मामचंद आदि का कहना है कि पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आधा दर्जन गांवों के लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। ग्रामीणों ने दो दिन के अंदर सप्लाई बहाल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें