फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से की गई कांवड़ मार्ग की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ मार्ग पर पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्रोन में लगे कैमरों से कांवड़ मार्ग के आसपास के इलाकों पर भी निगेहबानी की गई। बॉडी कैमरा और सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस की टीम ड्रोन कैमरा लेकर कांवड़ मार्ग देहरादून रोड पर पहुंची। सीओ सिटी सुरेंद्र दस के नेतृत्व में टीम ने अंबेडकर चौक से लेकर देहरादून चौक तक ड्रोन को चलाया और घनी आबादी में हो रहे कार्यकलापों पर नजर रखी। इसके अलावा नौगजा पीर क्षेत्र में भी ड्रोन चलाकर आसपास के क्षेत्र की निगरानी की गई। ड्रोन उड़ता देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि चार स्तर पर कांवड़ मार्ग की निगरानी की जा रही है। एक तो सभी चौकियों और थानों के अलावा प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा 10 प्रमुख चौराहों एवं कुछ सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस कर्मियों को बॉडी कैमरा लगाकर आसपास की निगरानी की जा रही है। बॉडी कैमरा लगाए कर्मचारी आसपास के क्षेत्रों में घूमकर रिकार्डिंग करते रहेंगे। तीसरे स्तर की सुरक्षा में ड्रोन कैमरे को लगाया गया है। घनी आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। जबकि चौथे स्तर की सुरक्षा हेलीकाप्टर से रहेगी। बुधवार को अधिकारियों के साथ वह हेलीकाप्टर से कांवड़ मार्ग की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन कैमरा नौगजा पीर पर
अंबेडकर चौक से देहरादून
हैलीकाप्टर मिल रहा है। एरियल सर्वे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें