नागल। गांव लाखनौर निवासी रामपाल सिंह से जमीन बेचने के नाम पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी सिटी के आदेश पर थाना सदर बाजार में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
पीड़ित रामपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि भगवानपुर थाने के गांव रायपुर में कुछ लोगों ने जमीन बेचने का सौदा तय किया। 56 लाख रुपये में इकरारनामा हुआ था। 16 लाख रुपये का बयाना दिया। इनमें से कुछ रकम नकद और कुछ ऑनलाइन भुगतान किया। पीड़ित ने बताया कि विपक्षियों ने बैनामा करने का वादा किया था लेकिन आज तक न संपत्ति उनके नाम कराई गई और न ही दी गई रकम लौटाई। विपक्षियों ने उक्त भूमि का उस्मान निवासी भगवानपुर के नाम बैनामा करा दिया गया। 14 जून को पीड़ित टेलीफोन एक्सचेंज रोड के पास गाड़ी से जा रहे थे, तभी विपक्षियों ने उन्हें रोककर जातिसूचक शब्द कहे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने योगेश कुमार, निखिल, शिक्षा देवी, श्रवण, महकार, उस्मान, रणजीत के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।