फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुटमलपुर से 16 बसें दिल्ली के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह बढ़ाए जाने के चलते पीएम मोदी की अपील के बावजूद यूपी के मजदूरों का घरों की तरफ पलायन तेज हो गया है। उन्हें अपने घरों तक पहुंचाने के लिए सहारनपुर परिक्षेत्र से रोडवेज की 180 बसें मांगी गई हैं। छुटमलपुर डिपो से भी रविवार को 16 बसें रवाना की गई हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में पिछले सप्ताह लॉकडाउन घोषित किया गया था। उसे फिर से एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। इसके चलते पूर्वी यूपी के विभिन्न जिलों के कामगारों का उनके घर आने के लिए कौशांबी में जमावड़ा है। उन्हें वहां से उनके जनपदों तक पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार ने यूपी सरकार से रोडवेज बसों की मांग की है। छुटमलपुर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि डिपो से तीस, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली डिपो से पचास-पचास बसों की मांग की गई है। उन्होंने डिपो से 16 बसों को रवाना कर दिया है। बसें डिपो में पहुंचती रहेंगी। वे स्टाफ की व्यवस्था करके उन्हें दिल्ली के लिए रवाना करते रहेंगे। ये बसें कौशांबी बस अड्डे से मजदूरों को लेकर एटा, मैनपुरी, कानपुर, लखनऊ, गौरखपुर आदि जिलों के लिए रवाना होंगी।
एक सौ चालक परिचालक गैरहाजिर
कोरोना संक्रमण काल में परिवहन निगम को कर्मचारियों की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके पास 116 परिचालक और 122 चालकों का स्टाफ है। फिलहाल करीब एक सौ चालक परिचालक गैरहाजिर चल रहे हैं। इनमें से कुछ खुद बीमार हैं या फिर उनके परिजन बीमार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके डिपो के 77 बसों में से 15 निकल नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें