छूटे हुए प्रैक्टिकल 19 जून को होंगे
सहारनपुर। जेवी जैन कालेज के परीक्षा इंचार्ज डॉक्टर एके जैन ने बताया कि स्नातक और परास्नातक के सभी विषयों के जिन छात्र छात्राओं के वार्षिक परीक्षा 2019 के प्रैक्टिकल एवं वायवा छूट गए थे। वे अब 19 जून को सुबह नौ बजे से जेवी जैन कालेज में होंगे। सभी छात्र छात्राएं अपनी गत वर्ष की मार्कशीट एवं प्रवेश पत्र और विश्वविद्यालय में जमा की हुई फीस की रसीद साथ लेकर आएं।