फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के लिए हुआ पदों का सृजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के लिए हुआ पदों का सृजन
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर के संचालन को लेकर गति तेज हो गई है। शासन ने विश्वविद्यालय संचालन के लिए कुलपति, कुल सचिव और वित्त अधिकारी के पदों का सृजन कर दिया है। इस संबंध में शासन से विशेष सचिव मनोज कुमार ने पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में विश्व विद्यालय की स्थापना के लिए पुंवारका स्थित राजकीय महाविद्यालय के भवन का चयन किया गया था। इसी का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया। इसी दिशा में एक और नया कदम शासन स्तर से बढ़ाया गया है। विशेष सचिव मनोज कुमार ने दो दिन पहले ही पत्र जारी करके कहा है कि सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय के लिए कुलपति, कुल सचिव और वित्त अधिकारी के पदों के सृजन की अनुमति महामहिम राज्यपाल से मिल चुकी है, जिसके चलते इन तीनों पदों का सृजन 29 फरवरी 2020 तक अस्थायी तौर पर किया गया है। कुलपति का चयन शासन द्वारा निर्धारित मानक/प्रक्रिया के अनुसार होगा, जबकि कुल सचिव का चयन राज्य विश्वविद्यालय केंद्री सेवा से किया जाएगा। वहीं, वित्त अधिकारी का चयन वित्त एवं लेखा संवर्ग से प्रतिनियुक्ति पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें