फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को छह हजार देने के निर्णय की सराहना
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की पहली केबिनेट की बैठक में सभी किसानों को छह हजार रुपये की सम्मान निधि की घोषणा किये जाने पर यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पाल पंवार ने केंद्र में भाजपा सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना से अब किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान किसानों से जो वादा किया था मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के साथ ही सरकार ने सभी किसानों को छह हजार रुपये की सम्मान निधि देकर उसे पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका विकास, सबका साथ, सबका विश्वास को लेकर काम कर रही है, उसकी कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें