फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अदा की जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। हल्की बारिश होने की वजह से रोजेदारों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में तीसरे जुमे की नमाज इमाम मुफ्ती अरशद गोरा ने अदा कराई। एक बजे अजान हुई और फिर खुतबा एवं जुमे की नमाज अदा कराई गई। इसी बीच हल्की बारिश होने की वजह से रोजेदारों को परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन कुछ देर बाद ही बारिश रुक गई। नमाज के बाद देश में अमन चैन कायम रहने की दुआ मांगी गई। इस दौरान जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद, जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक इमाम कारी इसहाक गोरा, सैय्यद तंजीम, आकिब अली, यूनुस, डाक्टर योगेंद्र दुधेरा, मो. आरिफ खान, खलीफा गुफरान, माजिद खान, चांद खान, इजहार अख्तर, आमिर समसी, अशोक मलिक मौजूद रहे। उधर, मस्जिद शेखों वाली, मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम, मस्जिद घंटाघर, मस्जिद अंसारियान, मस्जिद मालियान, मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक, मस्जिद शाहजानी खानआलमपुरा, जामा मस्जिद के अलावा पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार, मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय, मस्जिद हलवाईयान नखासा बाजार, मस्जिद किले वाली, मस्जिद लिंक रोड, मस्जिद बड़ी सराय, मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार, मस्जिद चौकी सराय, मस्जिद शाह बिलोल, मस्जिद जालवाली शाह विलायत, मस्जिद शिराजा, मस्जिद खिरनी वाली किशनपूरा में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें