सहारनपुर। विकास भवन सभागार में आतंक और हिंसा से डटकर मुकाबला करने एवं समाज में शांति सद्भाव बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सीडीओ ने कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं। इसलिए निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। इसके साथ ही मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों को बेनकाब करने का काम करेंगे। इस दौरान जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णा प्रसाद, विनोद कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह, वीके मित्तल, संजय गौतम, सलीम, योगेश कुमार, तरुण राठौर, दीपक राठौर, बबीता रानी, सीमा तिवारी, पूनम गुप्ता, राजीव बंसल, एसपी मौजूद रहे।