फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेनों के निरस्तीकरण से 155 रेल यात्रियों ने टिकट कराए रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
-रेलवे ने एक लाख से अधिक रिफंड यात्रियों को लौटाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने के चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में 30 अगस्त तक निरस्त रहेंगी। ट्रेनों के निरस्तीकरण से बुधवार को करीब 155 यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कराए। जिसका रेलवे ने एक लाख रुपये से अधिक का रिफंड वापस किया।
विज्ञापन

रेल ट्रैक को मजबूत करने के लिए ब्लॉक लेकर काम किया जा रहा है। गोरखपुर के रेलवे स्टेशन यार्ड में काम शुरू होने से बुधवार को ट्रेन नंबर 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि जम्मूतवी-बरौनी, गुवाहाटी-जम्मूतवी, दरभंगा-अमृतसर, सहरसा-अमृतसर और अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। इन ट्रेनों के निरस्तीकरण से जहां रेल यात्रियों को परेशानी बढ़ी, वहीं रेलवे के राजस्व पर भी असर पड़ा। बुधवार को 155 यात्रियों ने यात्रा टाल दी। जिसका रेलवे ने आरक्षण केंद्र से और ऑनलाइन के जरिए 1.25 लाख से अधिक का रिफंड वापस किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें