सहारनपुर। संयम योग एवं व्यक्तित्व विकास साधना शोधन संस्थान के तत्वावधान में लगाए गए शिविर में बच्चों को योगासन के गुर सिखाए गए। ताकि योग कर बच्चे स्वस्थ रहे।
गांव नागल अहीर स्थित जूनियर हाईस्कूल में योगाचार्य डाक्टर सुरेंद्र योगी के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर लगाया गया है, जिसमें विभिन्न गांवों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्या अंजू देवी ने कहा कि योग और खेलकूद कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों का विकास होता है। शिक्षिका संजीता यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले बच्चों और नागरिकों को स्वस्थ रखने के लिए योग संबंधित गतिविधियां जारी रखने की जरूरत है। योग एक सहज, सरल और प्रभाव पूर्ण है, जिसे हम अपने जीवन में उतारकर अपने शरीर का विकास कर सकते हैं। शिविर में ताड़ासन, तपासन, पश्चिमोत्तान, हस्तपादानसन, योग मुद्रा, भ्रामरी, प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा कबड्डी और खोखो खेल खिलवाया गया। इस दौरान सहायक अध्यापिका अरुण बाला, शशि रानी, मुकेश देवी, उषा, ऋषभ, नंदिनी, पारुल, काजल, मीनू, आंचल, बेबी, नेहा आदि मौजूद रहे।