गंगोह (सहारनपुर)। नगर में श्रीमद्भागवत सप्ताह की शुरूआत हो गई है। इससे पूर्व नगर के प्रमुख मार्ग से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। सोमवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन कालेज मार्ग स्थित संगम गार्डन में किया गया है। कथा स्थल से पूजा अर्चना के बाद ढोल के साथ मंगल कलश यात्रा शुरू की गई। मंगल कलश यात्रा शिव चौक, जवाहर गंज, सर्राफा बाजार होते हुए मोहल्ला गुजरान स्थित भूमिया खेड़ा पर पहुंची। जहां से पूजन अर्चना के बाद होली चौक, कानूनगोयान को होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंची। जहां कलशों को व्यास गद्दी पर स्थापित कर दिया गया। श्रीमद्भागवत पर प्रवचन पंडित सुधीर शर्मा करेंगे। कार्यक्रम का समापन 31 मार्च को जन कल्याण यज्ञ से होगा। इसमें श्रद्धालु विश्व कल्याण की प्रार्थना करेंगे। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आयोजक उषा गर्ग, नेहा गर्ग, ममता सिंघल, सीमा गर्ग, बबीता गोयल, मनीषी तायल, अलका गोयल, पूजा रानी, रश्मि, मीनाक्षी तायल, अर्चना गर्ग, वंदना गुप्ता, रेनू, बालेश गोयल, संदीप तायल, दीपक, अंकित, सुशील मित्तल, अजय, अभिषेक, कार्तिक तायल आदि शामिल रहे।