बेहट (सहारनपुर)। राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय और उनके पति को जेल से रिहा किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शिवम सिंह कांबोज तहसील पहुंचे राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना था कि संगठन गीत राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय द्वारा केवल एक नाटक के रूपांतरण में पुतले पर खिलौने की बंदूक द्वारा गोली मारकर महात्मा गांधी जी की हत्या का नाटक प्रस्तुत किया गया है और कुछ भी नहीं। डॉ. पूजा और उनके पति अशोक पांडेय खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि फिल्मकार फिल्मों में आए दिन हत्या के सीन फिल्माते हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने डॉ. पूजा शकुन एवं उनके पति को जेल से रिहा किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव विजय मित्तल, जिला महामंत्री संगठन आशीष धीमान, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, जिला सचिव जोनी कश्यप, जिला कार्यकारिणी सदस्य ललित सैनी आदि शामिल रहे।