फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद क्रिकेट क्लब ने जीता कमल कप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से चल रही दो दिवसीय कमल कप खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस दौरान विजेता एवं उपविजेता टीम को कमल कप भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर गोचर महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल स्वामी विवेकानंद क्रिकेट क्लब ने एपीजे अब्दुल कलाम को हरा कर जीता। दूसरा सेमीफाइनल मैच में सुभाषचंद बोस क्रिकेट क्लब ने सरदार पटेल क्रिकेट क्लब को हराया। फाइनल मैच स्वामी विवेकानंद क्रिकेट क्लब और सुभाष चंद बोस क्रिकेट क्लब बीच खेला गया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए 99 रन बनाए गए। जीत के लिए सौ रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी सुभाष चंद बोस क्रिकेट क्लब मात्र 44 रन ही बना सकी।
इस अवसर पर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, युवा मोर्चो के जिलाध्यक्ष यशवंत राणा, कार्यक्रम संयोजक दुष्यंत यादव ने विजेता स्वामी विवेकानंद क्रिकेट क्लब और उपविजेता टीम सुभाष चंद बोस क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को कमल कप भेंट और प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सोनेंद्र, अश्वनी चौधरी, विशाल देव, सागर चौधरी, सुनील, अभिषेक त्यागी, विपुल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें