पौधरोपण और स्वच्छता के लिए जागरूक किया
बड़गांव। एमपीएम इंटर कालेज शिमलाना की ओर से सिसोनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शिविर के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण, पौधों की देखभाल और स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली से पहले स्वयंसेवियों ने विद्यालय में पौधरोपण किया। कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी अनिवार्य है। ग्रामीणों को मतदान करने का महत्व बताया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं की चार टीमें बनाकर गांव की महिलाओं की गणना की गई। अभिभावकों को जागरूक किया कि वे अपने बच्चों को हर सूरत में शिक्षा दिलाएं। दिव्यांगों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।