अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी
अंबेहटा। कस्बे में निरंतर बढ़ रहे अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चौकी प्रभारी ने बृहस्पतिवार को पैदल भ्रमण कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। चौकी प्रभारी राजीव यादव ने पुलिस बल के साथ रामपुर रोड और मुख्य बाजार का भ्रमण किया। यहां उन्होंने सड़क तक फैले अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। उन्होंने दुकानदारों को चेताया कि या तो वे खुद ही अपना सामान समेट लें अन्यथा पुलिस सख्त कार्रवाई को मजबूर होगी। राजीव यादव ने बताया कि बात बार चेतावनी देने के बावजूद भी जो लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।