पांच माह पूर्व हुई मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जांच
सहारनपुर। पांच माह पूर्व थाना चिलकाना क्षेत्र में गांव बैंगनी-दुमझेड़ा मार्ग पर हुई मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। एसडीएम सदर परमानंद झा इसकी जांच कर रहे हैं।
गत 12 जुलाई 2018 की रात गांव बैंगनी-दुमझेड़ा मार्ग पर 25 हजार रुपये के इनामी धर्मेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव घिसरपड़ी थाना बड़गांव जिला सहारनपुर की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में धर्मेंद्र घायल हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना चिलकाना पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
डीएम के निर्देश पर इसकी मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हुई और एसडीएम सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि इस मुठभेड़ के संबंध में यदि किसी के पास कोई मौखिक, लिखित या अन्य प्रकार का साक्ष्य है, तो वह 12 दिसंबर तक उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।