फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपदीय जूनियर पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें विभिन्न भार वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामपुर मनिहारान से विधायक देवेंद्र निम, विशिष्ट अतिथि रामकुमार राजू, हाजी फजलू रहमान और कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता ने पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आदेश चौधरी, संदीप कुमार, अमन चौहान, अंजुुम, रूपेश कुमार, अजय कुमार रहे। पुरुष वर्ग के 40 किलो वर्ग में राहुल कुमार प्रथम, विनोद शर्मा द्वितीय और हर्षित पाहवा तृतीय रहे। 45 किलो वर्ग में मैडी कुमार प्रथम, मंथन गुर्जर द्वितीय और अंकुश कुमार तृतीय रहे। 50 किलो वर्ग में राहुल कुमार प्रथम, वैभव कुमार द्वितीय और वेदांशा सहाय तृतीय स्थान पर रहे। 57 किलो में अंकित राठी प्रथम, रोपिन कुमार द्वितीय और अनुज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 65 किलो में मोनू यादव पहले, महेश कुमार दूसरे और मोहन मलिक तीसरे नंबर पर रहे। 74 किलो वर्ग की प्रतियोगिता में आकाश यादव प्रथम, अंकुर सैनी द्वितीय और कार्तिक चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। 79 किलो में वासुतेश्वर पहले, जयंत कुमार दूसरे और रिषब तीसरे, 86 किलो में हिमांशु तेश्वर प्रथम, निखिल तोमर द्वितीय और अभिषेक राठी तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग के 50 किलो में अंजली ओजवाल पहले, शगुन शर्मा दूसरे, गरिमा सिंह तीसरे, 55 किलो में महेसर मलिक प्रथम, आयुषी द्वितीय, नंदिनी तृतीय, 59 किलो में सुहानी सिंह प्रथम, प्रेरणा द्वितीय और शगुन तृतीय, 65 किलो में गरिमा निम प्रथम, आयुषी सिंह द्वितीय और नीलिमा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रवीण कुमार, कांशी नरेश यादव, प्रवीण यादव, लाल धमेंद्र प्रताप, मुस्तकीम अंसारी, प्रवीन चौधरी, जयेंद्र बालियान, हर्षा , नीरू त्यागी, विपिन, सुमित, आकाश, मनोज गर्ग, विनायक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें