फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने स्लोगन लिखे बैनर लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने स्लोगन लिखे बैनर लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्रों ने नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके माध्यम से छात्रों ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में एसडीएम ऋतु पूनिया ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों ने समाज को जागरूक करने के अभियान में सभी व्यक्तियों से अपने वोट बनवाने का आह्वान किया गया। महाविद्यालय के छात्रों ने हाथों में मतदान संबंधी विभिन्न स्लोगन लिखे नारे लेकर लोगों को जागरूक किया। पहले करे मतदान फिर करे दूजे काम, मतदान हमारा संवेधानिक अधिकार है, लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय होकर मतदान करेंगे, युवा शक्ति के तीन काम शिक्षा, सेवा और मतदान जैसे नारों से समाज में जागृति लाने का काम किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस मौके पर तहसीलदार हर्ष चावला, नायब तहसीलदार राकेश शर्मा, राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. गौरव बालियान, इस्लामिया डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. असजद तुर्की, मौ. इफ्तेखार अहमद कादरी आदि मौजूद रहे। उधर, सोमदत्त शर्मा डिग्री कॉलेज तलहेड़ी बुजुर्ग के छात्रों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसमें एसडीएम, संस्थापक कुलभूषण शर्मा, अंकित शर्मा, मोहित शर्मा, शिवानी जैन, श्रवण शर्मा, अलका शर्मा, मनोज, दीपक, स्वाति गर्ग, असमा, पंकज, अरविंद सैनी, गुरमीत, संगीता, रितु त्यागी, मुकेश, प्रवीण ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें