फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रामपुर मनिहारन के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोस के एक युवक पर उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि गांव के बस अड्डे पर उसकी फलों की दुकान है। दस सितंबर को उसकी बेटी दुकान पर अकेली बैठी हुई थी। तभी पड़ोस में दुकान करने वाला आरोपी उसकी दुकान में घुस गया और चाकू दिखाकर उसकी बेटी को आतंकित कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसी दौरान उसका पति दुकान पर पहुंच गया। जिसे देखते ही आरोपी चाकू दिखाता हुआ फरार हो गया। कुछ देर बाद ही आरोपी अपने साथ कुछ लोगों को लेकर उसकी दुकान में घुस गए और उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की, सामान तोड़ दिया गया। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्हें देकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें