सहारनपुर। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा कि सूचना के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोई अगर पांच सौ शब्दों से अधिक का प्रार्थना पत्र देता है तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा।
सर्किट हाउस में जनपद के समस्त अधिकारियों को सूचना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। पत्रकार वार्ता में राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने बताया कि एक लाख से अधिक सूचनाओं का निरस्तारण हो चुका है। 34 हजार प्रार्थना पत्र लंबित पड़े हैं, जिनका निस्तारण भी जल्द कर दिया जाएगा। 30 दिन के अंदर सूचना देने का प्रावधान है। प्रशिक्षण के माध्यम से समस्त विभाग के सूचना और अपीलीय अधिकारियों को सूचना उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। ताकि लोगों को सूचना से संबंधित किसी तरह की दिक्कत न हो। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान, एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी रेणू तिवारी मौजूद रहे।