नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल के मंदिर प्रांगण में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें पांचों कुंड के मुख्य यजमान प्रधान प्रबंधक एसडी सिंह, उप प्रबंधक कुशवाहा, सुखपाल सिंह, इसम सिंह और नरेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि हवन कुंडों के रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण कुमार पुंडीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गायत्री परिवार से आई हुई मंडली ने कार्यक्रम को संपूर्ण कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी पूर्व ब्लॉक प्रमुख और डीसीडीएफ के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा, मुख्य गन्ना अधिकारी रमेश चंद शर्मा, इकबाल मलिक, प्रमोद राणा, मुख्य लेखाकार केपी आर वरुण, कमलेश कुमार, कृष्ण कुमार, हेम सिंह, डॉ. एनसी शर्मा चौधरी ब्रजपाल सिंह, वाहन इंचार्ज मलखान सिंह यादव, अजीत सिंह राणा, अनुराग राणा, रामकिशन राणा, सतेंद्र भावसी, डा. एनसी शर्मा आदि सहित मिल के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधान प्रबंधक एसडी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सब का धन्यवाद किया।