सहारनपुर। भारतीय संस्कार म्यूजिकल ग्रुप ने एक शाम मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश के नाम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
घंटाघर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद ने फीता काटकर की। बसपा नेता हाजी फजर्लुरहमान ने शमा रोशन की। बिलाल अहमद, नसीम उस्मानी, मोहम्मद मुस्तकीम, रईस अंसारी ने रफी, किशोर और मुकेश गाने पेश कर समा बांध दिया। इनके अलावा अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में बसपा नेता हाजी सरफराज राईन व सैय्यद मशकूर ने पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि सुदेश सेठ, डा. शाहिस्ता, सलीम अंसारी, अब्दुल रर्हमान, इरशाद कमर, नफीर्सुहमान, बहजाद रहे। बिलाल अहमद, नसीम उस्मानी, मीरा जेम्स, अभिषेक, मुस्तकीम, शहजाद चौधरी, उमाशंकर, अनिल कुमार, राजू, राजेश, आरती शामिल रहे।