फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज न चुकाने पर बैंक ने बैंक्वेटहाल पर लगाई सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तीस लाख रुपये का कर्जा नहीं चुकाने पर बैंक ने दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल पर सील लगा दी है। देहरादून से आई एसबीआई की टीम ने यह कार्रवाई की है। सात दिन में कर्ज अदा नहीं करने की स्थिति में बैंक्वेट हाल की नीलामी करने का नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

देहरादून से आए एसबीआई के अधिकृत अधिकारी सतीश चंद्र जोशी ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित एसपी गार्डन बैंक्वेट हाल के स्वामी वरुण गोयल ने एसबीआई शाखा सरसावा से 30 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसके लिए बैंक्वेट हाल के दस्तावेज जमा किए थे, लेकिन बैंक्वेट हाल स्वामी ने थोड़ा ही कर्ज चुकाया है। कई बार किश्त जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया गया। मगर बैंक्वेट हाल स्वामी ने कर्ज का पैसा जमा नहीं कराया। बुधवार को टीम ने पुलिस के साथ बैंक्वेट हाल पर पहुंचकर सील लगा दी। साथ ही सात दिन में कर्ज अदा न करने की स्थिति में बैंक्वेट हाल की नीलामी करने का नोटिस चस्पा किया है। टीम में सरसावा शाखा के फिल्ड ऑफिसर ब्रिजेश कल्याण, रिकवरी ऑफिसर विजय शर्मा, उपनिरीक्षक राम चंद्र, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, आदित्य, वैभव और अधिवक्ता मुकेश तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें