सहारनपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ियों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। काम का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है और वेतन वृद्धि की मांग को अनसुना किया जा रहा है।
हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर आंगनबाड़ियों के एक दिवसीय धरने में प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने आंगनबाड़ियों से अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ियों काफी समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार झूठे आश्वासन दे रही है। वेतन वृद्धि के लिए कोई लिखित आदेश नहीं दिया गया। प्रदेश महासचिव वीना गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ियां अपना हक लेकर रहेंगी। दो अक्टूबर को लखनऊ में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सुलेलता पंवार, संतोष, रीतू चौधरी, ऊषा देवी, सुनीता शर्मा, सुधा धीमान, अर्चना शर्मा, नीलम शर्मा, प्रतिभा त्यागी, आरती सैनी, सुलक्षणा, सर्वेश, अनीता जैन, शबनम, शमा प्रवीन, नमन, रेखा, कमला शर्मा, ललिता, पूनम शर्मा, मीना आर्य, अनुपमा, सुलक्षणा, संगीता, पुष्पा, सरला शर्मा, कमलेश, रिंकी, रचना आदि मौजूद रही।