फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय ट्रायल के लिए फुटबाल खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता 15 से 22 जुलाई तक बरेली में होगी। टीम में प्रतिभाग करने वाली सहारनपुर की टीम का जिला स्तरीय ट्रायल सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। चयनित खिलाड़ी मंगलवार को होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। सोमवार को हुए चयन ट्रायल में 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने आपको साबित करने का प्रयास किया। चयनकर्ताओं में फुटबाल संघ सचिव अब्दुल अहद, संयुक्त सचिव रंजीव सैनी, उप क्रीड़ा अधिकारी पुष्कर सिंह और सीनियर खिलाड़ी समीर खान रहे। ट्रायल के सफल आयोजन में उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, सचिन चौधरी, बृजेश आर्य आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें