दर्शनलाल सैनी बने मंडल महासचिव
चिलकाना। राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष कंवर पाल फौजी ने प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ राम मेहर सिंह गुर्जर के निर्देश पर गांव गोवर्धनपुर ढुलानी, ब्लाक सरसावा निवासी दर्शनलाल सैनी को किसान प्रकोष्ठ सहारनपुर मंडल का महासचिव मनोनीत किया है। फौजी ने उम्मीद जाहिर की है कि दर्शनलाल सैनी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। ब्यूरो