फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील बने अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा के नगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील बने अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा के नगर अध्यक्ष
विज्ञापन

छुटमलपुर। अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा की बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुनील गर्ग को अध्यक्ष और राजकुमार गुप्ता को महामंत्री बनाया गया।
मनकामेश्वर शिव मंदिर में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंघल ने छुटमलपुर नगर कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। इसके तहत सुनील गर्ग को नगर अध्यक्ष, विनीत गुप्ता को उपाध्यक्ष, राज कुमार गुप्ता को महामंत्री, समीर गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता मदन लाल गुप्ता और संचालन सुरेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर सौरभ मित्तल, सुशील गुप्ता, मयूर गोयल, उमेश गर्ग, मिंटू गर्ग, अनिल गर्ग, शिव कुमार सिंघल, रामकुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें