फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के आरोप से घिरे अभियंता मुख्यालय पर संबंद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के अभियंता मुख्यालय से संबद्ध
विज्ञापन

सहारनपुर। शासन ने जिला पंचायत के अभियंता आलोक चंद्र गौड़ को मुख्यालय के अनुश्रवण कोष्ठक से संबद्ध कर दिया है। गौड़ के खिलाफ यह कार्रवाई रामपुर मनिहारान के भाजपा विधायक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते की गई है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह को पत्र लिखने के मामले में जिला पंचायत के अभियंता आलोक चंद्र गौड़ को शासन ने मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। विधायक ने अभियंता पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। पंचायती राज मंत्री ने विधायक के पत्र में लगाए आरोप की जांच जिले के आला अधिकारियों से कराई थी। माना जा रहा है कि आरोप की जांच की रिपोर्ट के आधार पर ही अभियंता को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉ. सुमन लता ने अभियंता को मुख्यालय से संबद्ध किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें अनुश्रवण कोष्ठक से अटैच किया गया है। उधर, भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। शासन ने जांच के बाद ही आरोपी अभियंता को मुख्यालय से अटैच किया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है, किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें