फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर नंदिनी को डीआईजी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉपर नंदिनी को डीआईजी ने किया सम्मानित
विज्ञापन


सहारनपुर। सीबीएसई 12वीं के परिणाम में 97.6 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप रही नंदिनी कालरा को पंजाबी समाज की ओर से हुए कार्यक्रम में डीआईजी शरद सचान ने सम्मानित किया गया। डीआईजी ने नंदिनी को शुभाशीष देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित सभागार में हुए समारोह में नंदिनी का पूरा परिवार शामिल हुआ। डीआईजी शरद सचान ने नंदिनी को बुके भेंट कर सम्मानित किया। डीआईजी ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। वह बराबर कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। समाज के हर तबके को बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी तरक्की पाने के मौके देने होंगे। कार्यक्रम में पंजाबी समाज के अध्यक्ष महेंद्र तनेजा, विक्की दुआ, रम्मी धवन, विवेक मनोचा, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला शामिल हुए। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, बसपा के पूर्व विधायक जगपाल सिंह, भाजपा नेता हेमंत अरोड़ा, पीडी शर्मा, सपा नेता मांगेराम कश्यप ने भी नंदिनी को बधाई दी। इस मौके पर नंदिनी के पिता गोपाल कृष्ण कालरा समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें