फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत कथा में छठे दिन गोवर्धन लीला का वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन गोवर्धन लीला का वर्णन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कथा व्यास देवेश कृष्ण शास्त्री ने गोवर्धन लीला का वृत्तांत प्रस्तुत किया।
श्री गीता भवन में कथा व्यास ने कहा कि भगवान ने ब्रजवासियों की रक्षा की, क्योंकि इंद्र पूजा न होने से नाराज होकर जल वर्षा से ब्रजमंडल को डुबोना चाहा। परंतु बाल कान्हा ने सात वर्ष की आयु में गोवर्धन पर्वत को कनिका अंगुली पर धारण कर सबकी रक्षा की थी। उन्होंने अपनी पूजा न कराकर गोवर्धन की पूजा कराई। बताया कि यह गोवर्धन की कृपा ही है जिसके सबके भरण पोषण के अलावा सब गोधन का भी पालन किया। साथ ही राक्षसों के वध की लीला में पुतना, बकासुर, अधासुर आदि का भी उद्धार किया। कान्हा द्वारा ब्रज की बाला से होली खेलने का सुंदर वर्णन भी किया गया। देवी रुकमणि के विवाह की झांकी ने सबको आनंदित कर दिया। कार्यक्रम में अनुज शर्मा, दीपक कुमार, सुशील कुमार, अजय त्यागी, अरुण गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, बाल गिरि महादेव मंदिर में शुक्रवार को पंडित विनय प्रकाश तिवारी ने भगवान राम के विवाह का वर्णन लिया। पूजन आचार्य पंडित अश्वनी शर्मा ने कराया। कथा के यजमान संजय सैनी और प्रीति सैनी रहे। प्रसाद वितरण अमृतलाल सैनी ने किया। इस मौके पर राजू कश्यप, ओमप्रकाश, सुमित सैनी, मीरा देवी, संतोष धीमान, डा. कांता त्यागी, मूर्ति भटनागर, देवीदयाल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें