मतदाताओं को साधने आज अंबेहटा आएंगे योगी
अंबेहटा/सहारनपुर। कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर अंबहेटा में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा के जरिए मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने रिहर्सल भी किया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात होने के साथ सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी।
अंबेहटा में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर सोमवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा सरकार के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने सभास्थल का दौरा किया। बताया गया कि मंच से 100 मीटर की दूरी पर हैलीपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना लोकसभा उपचुनाव से पार्टी प्रत्याशी मृगांका के पक्ष में वोट मांगने आ रहे हैं। वह दोपहर 12 बजे हैलीकाप्टर से अंबेहटा पहुंचेंगे।