जातिवाद को खत्म कर कायम करें भाईचारा : देशमुख
सहारनपुर। गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस कमेटी के मैदान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य देशमुख ने कहा कि जब हमारे देवताओं ने जातिवाद को समाप्त करने का आह्वान किया है तो हमें भी जातिवाद को खत्म करना चाहिए। हमें जातिवाद को छोड़कर भाईचारा कायम करना चाहिए। इस मौके पर वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजय कांत चौहान और पंडित गोविंद देव वशिष्ठ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सुनील साहनी, यश भाटिया, सुभाष सपरा, विनोद खुराना, सुमंत बत्रा आदि मौजूद रहे। उधर, गोपालनगर स्थित मंदिर में चल रही ब्याहुला महोत्सव में संत राधा-कृष्ण महाराज ने कहा कि श्री राधा रानी और ठाकुर श्री कृष्ण का विवाह भांडीर वन में बहृमा जी ने अपने हाथों से किया था, जिसका वर्णन गर्ग संहिता और पुराण में है। निमिष काठपाल, महेश गांधी, शिवानी, राजा, सुमित, अंकित सचदेवा, पूनम खुराना, अनीता, सुनीता सुुुुभाष खेड़ा, गगन गुंबर मौजूद रहे।