फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में लगी आग, 20 फिट तक उठी लपटें

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब के पास लगी आग, 20 फिट तक उठीं लपटें
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक तालाब के आसपास की झाड़ियों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लपटें बीस फिट तक उठने पर लोगों में दहशत फैल गई। दो घंटे बाद आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना के बावजूद फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

हसनपुरी तिराहे के निकट स्थित एक तालाब में रविवार की सुबह नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तालाब के आसपास लगी झाड़ियां आग की चपेट में आ गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लपटें आसमान में बीस फिट तक ऊपर उठने लगी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घटनास्थल के नजदीक ही दुकान करने वाले मेघराज निवासी हसनपुर और सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने सुबह नौ बजे अचानक तालाब में आग लगते हुए देखी। आग की लपटें 20 फिट तक ऊपर उठ रही थी। घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। मगर, मौके पर फायर बिग्रेड नहीं पहुंची। दो घंटे बाद अपने आप आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारण पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें