फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु शिष्य के हर बुरे कर्म को काट देते हैं: भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु शिष्य के हर बुरे कर्म को काट देते हैं : भारती
विज्ञापन


सहारनपुर। साध्वी तपस्विनी भारती ने कहा कि जो व्यक्ति सतगुरु की शरणगति को प्राप्त कर लेता है, उसके असंभव कार्य को भी गुरु संभव कर देते हैं। गुरु में इतनी शक्ति होती है कि वो शिष्य के हर बुरे कर्म को काट देते हैं।
विज्ञापन

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वाधान में पंत विहार स्थित आश्रम में हुए कार्यक्रम में साध्वी तपस्विनी भारती ने कहा कि पूर्ण सतगुरु की पहचान यह है कि वो शिष्य के तीसरे नेत्र को खोलकर प्रभु का दर्शन करवा देते हैं। इसलिए हमें किसी संत महापुरुष की शरणागति होना होगा। मानव केवल अपनी बुद्धि से ही प्रभु की प्राप्ति नहीं कर सकता। यदि वह ऐसा कर रह है तो यह मात्र आडंबर है। भक्ति का सही अर्थ प्रभु को देख लेना है। प्रभु मनुष्य की बुद्धि और इंद्रियों से परे का विषय है। सुरेश गुप्ता, सतीश, संजीव, मोहित, सुधीर, अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें